Output Device kya hai in hindi | आउटपुट डिवाइस क्या है

5/5 - (11 votes)

यदि आप तलाश कर रहे है computer output device kya hai और कितने प्रकार आउटपुट डिवाइस होते है तो पढ़े।

इस लेख में हम आउटपुट डिवाइस क्या है और आउटपुट डिवाइस के नाम के साथ उन्हें चित्र से समझेंगे आउटपुट डिवाइस किस काम आते है और हम इनका कैसे उपयोग करते हैं।

output device kya hai
Output Device kya hai in hindi | आउटपुट डिवाइस क्या है 8

Ghar Baithe Laptop Se Paise Kaise Kamaye [₹91000 हर महीने]

Output Devices kya hai – आउटपुट डिवाइस का चित्र

ये ऐसे उपकरण हैं जो प्रोसेस के उपरांत रिजल्ट देते या प्रदर्शित करते हैं। इसके द्वारा कम्प्यूटर द्वारा प्रोसेड जानकारी को देखते या ग्रहण करते हैं।

आउटपुट डिवाइस के नाम

कुछ आउटपुट डिवाइस निम्नलिखित हैं:

1. मॉनिटर (Monitor)

Monitor

Monitor

यह एक आउटपुट डिवाइस है जो चित्र या प्रोसेस इनपुट के अरिजल्ट को स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है। यह कम्प्यूटर तथा यूजर के बीच संबंध स्थापित करता है। मॉनिटर की गुणवत्ता की पहचान डॉट पिच, रिजाल्यूशन और रिफ्रेश रेट से किया जाता है। कम्प्यूटर की समस्त सूचनाएँ देखने के लिए इस डिवाइस का प्रयोग किया जाता है। इसे VDU (Visual Display Unit) भी कहते हैं। इसके डिस्प्ले आकार को डायगोनली मापा जाता है। मॉनीटर का रिजोल्यूसन जितना अधिक हो पिक्सल उतने ही अधिक होंगे।

मुख्यतः दो प्रकार के मॉनिटर आजकल प्रचलन में है:

  • सी आर टी मॉनिटर

CRT Cathod Ray Tube: यह मॉनिटर उसी सिद्धान्त पर कार्य करता है, जिनपर टीवी करता है। इसमें एक कैथोड रे ट्यूब रहता है जिसमें इलेक्ट्रॉन गन लगा होता है। जिसके द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रॉन बीम को परावर्तित कर चित्र बनाया जाता है अर्थात् स्क्रीन पर डिस्प्ले प्राप्त होता है। सीआर टी स्क्रीन थोड़ी मुड़ी होती है। मॉनीटर पर चित्र छोटे-छोटे बिन्दुओं से मिलकर बनता है जिने पिक्सेल कहते हैं ।

  • टी एफ टी मॉनिटर

TFT: यह एक सीधा (Flat) स्क्रीन होता है जो हल्का तथा पतला होता है तथा कम जगह घेरता है। यह सी. आर. टी मॉनिटर से अपेक्षाकृत महंगा होता है।

2. प्रिन्टर (Printer)

Printer

Printer

प्रिन्टर एक मुख्य आउटपुट डिवाइस है जिसके द्वारा प्रिन्टेड कॉपी या हार्ड कॉपी कागज पर प्राप्त होता है। इसका उपयोग स्थायी दस्तावेज (Permanent Document तैयार करने के लिए होता है।

प्रिन्टर के प्रकार:

  • कैरेक्टर प्रिन्टर (Character Printer)
  • लाइन प्रिन्टर (Line Printer )
  • पेज प्रिन्टर ( Page Printer)

प्रिंटर के सभी प्रकार और अन्य सभी महत्पूर्ण परिभाषा और उपयोग के आधार पर प्रिंटर कितने प्रकार के होते है उन्हें जानने के लिए हमारे इस लेख को जरूर पढ़े प्रिंटर क्या है?

3. स्पीकर (Speaker)

Speaker

Speaker

यह भी एक आउटपुट डिवाइस है जो अक्सर मनोरंजन के लिए उपयोग में आता है। यह ध्वनि के रूप में आउटपुट देता है। इसके लिए सी पी यू (CPU) में साउन्ड कार्ड का होना आवश्यक है। इसका उपयोग प्रायः संगीत या किसी तरह की ध्वनि सुनने में होता है।

4. प्लॉटर (Plotter)

Plotter

Plotter

यह एक आउटपुट डिवाइस है, जिसका उपयोग ग्राफ प्राप्त करने के लिए होता है। मुख्यतः इसका उपयोग इंजीनियर, चिकित्सक, वास्तुविद, सिटी प्लानर आदि करते हैं। यह ग्राफ तथा रेखाचित्र जैसे आउटपुट प्रदान करता है।

5. स्क्रीन इमेज प्रोजेक्टर (Screen Image Projector)

Screen Image Projector

Screen Image Projector

यह एक हार्डवेयर डिवाइस है जो बड़े सतह या पर्दे पर चित्रों को दिखाता है। सामान्यतः इसका उपयोग प्रस्तुतियों और बैठकों ( Meetings) में किया जाता है, जो एक बड़ी छवि के रूप में दिखाया जाता है जिसे बड़े हॉल में बैठे हर कोई देख सके।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आउटपुट डिवाइस क्या है, आउटपुट डिवाइस के उदाहरण और उनके चित्र आपको बताए और इनका उपयोग कैसे किया जाता है उसके बारे में हमने जाना। अगर आपका कोई सवाल है आउटपुट डिवाइस को लेकर तो हमें कमेंट करें। और हमारे अन्य आर्टिकल को जरूर पढ़े और इस आर्टिकल को दुसरो के साथ शेयर करें।

FAQ’s – Output Devices

आउटपुट क्या होता है?

ऐसे उपकरण हैं जो प्रोसेस के उपरांत रिजल्ट देते या प्रदर्शित करते हैं। इसके द्वारा कम्प्यूटर द्वारा प्रोसेड जानकारी को देखते या ग्रहण करते हैं।

आउटपुट डिवाइस के उदाहरण बताइए?

आउटपुट डिवाइस के कुछ महत्पूर्ण उदहारण इस प्रकार से है: Monitor, Printer, Speaker, Plotter, Screen Image Projector .

आउटपुट डिवाइस के उपयोग क्या है?

आउटपुट डिवाइस का उपयोग कंप्यूटर से सुचना लेने के लिए किया जाता है। जैसे प्रिंटर से प्रिंटर के रूप में हम सुचना लेते है। और मॉनिटर से हम स्क्रीन पर सुचना देख सकते है। स्पीकर से सुचना हम सुन सकते है।

कंप्यूटर के बारे में और पढ़े:

Sharing Is Caring:
Avatar of Pardeep

मेरा नाम प्रदीप है। इस ब्लॉग पर आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, ऑनलाइन जॉब, तकनीक, कंप्यूटर, टिप्स ट्रिक, सेल्फ हेल्प और स्वास्थ्य की जानकारी शेयर करते हूँ।

Leave a Comment